Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभात फेरी में सतनाम वाहेगुरू जपो नाम वाहेगुरू की गूंज

प्रभात फेरी में सतनाम वाहेगुरू जपो नाम वाहेगुरू की गूंज

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सोमवार को प्रातःकाल पांच बजे से मायाणी चिकित्सालय आशागंज के सामने स्थित राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर दरबार के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मन्दिर दरबार से प्रभात फेरी राजावीर बाजार से प्रारम्भ होकर सिन्धू वाड़ी, जुम्मेवारी दरबार, हिम्मतसिंह दरबार सिन्धू वाड़ी, पहाड़ गंज, शान्ति नगर, सुखाडिया नगर, के के. कॉलोनी, नानक का बेड़ा टंकी, राजवीर बाजार, गुरूनानक कॉलोनी, सुखाडिया नगर, आशांगज सहित अन्य क्षेत्रो में होते हुए पुनः राजावीर साहिब दरबार पर समापन्न हुआ
प्रभात फेरी में सतनाम वाहेगुरू जपो नाम वाहेगुरू की गूंज

प्रभात फेरी में महंत टहलगिरी गोस्वामी, संत प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में सन्त प्रकाश उदासी, पूज्य झूलेलाल साहिब की बहिराणे की सवारी के भगत नारी भोजवानी,आकाश संत, रेखा गोस्वमी, कविता डॉ.जयकुमार भारती, रमेश लालवानी सहित अन्य ने प्रभु आराधना के भजन अमृत वेले जागी करे नाम जपे वठ ,पहिंजो जीवन सफल बनाये वठ,सतनाम-सतनाम जपो वाहे गुरू वाहेगुरू, सचो नाम जपा कर, साई राजावीर जो मेलो ही मेलो हिन मेले में ईन्दो को भागन वारो, ही मेलो, आयोलाल झूलेलाल सहित अनेक अन्य भजन सुनाकर प्रभात फेरी से वातावरण को प्रभु मय बना दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ