जोधपुर (AJMER MUSKAN)। पूज्य सिंधी पंचायत प्रताप नगर द्वारा मानवता के सच्चे संत कंवर राम साहिब का 82वां वरसी महोत्सव श्रद्धा से मनाया गया।
पंचायत अध्यक्ष अशोक मूलचंदानी एवं महासचिव प्रदीप वरदानी की देखरेख में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान मुलानी, पूर्व पार्षद गणेश बिजानी, पार्षद अजय जोशी, सुशील मंगलानी, ओमप्रकाश भेरवानी, कमलेश लालवानी, संजय टिकियानी, अशोक मंगलानी, चेतन दासानी, सुरेंद्र भिमानी, दिलीप नाथानी, नानकराम, कमल चंदानी, बंसी गोकलानी आदि ने संत की आदम कद प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया तथा संत की मानवता से भरी सेवाओं पर प्रकाश डाला।
0 टिप्पणियाँ