अजमेर (AJMER MUSKAN)। सिक्युरिटी एवं इंटेलीजेंस की केन्द्रीय प्रशिक्षण अकादमी द्वारा अजमेर शहर में आयोजित सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर शिविर में 53 युवाओं का चयन किया गया।
अकादमी के भर्ती अधिकरी महिपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सावित्री स्कूल में आयोजित हुआ। इसमें 75 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 53 युवाओं का चयन किया गया।
0 टिप्पणियाँ