Ticker

6/recent/ticker-posts

कार्तिक मास चंड उत्सव पर दीपो से जगमगाया जतोई दरबार

कार्तिक मास चंड उत्सव पर दीपो से जगमगाया जतोई दरबार

अजमेर (AJMER MUSKAN)
। नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार में कार्तिक मास के चण्ड उत्सव पर दरबार को दीपो से सजाया गया।
कार्तिक मास चंड उत्सव पर दीपो से जगमगाया जतोई दरबार

दरबार के प्रमुख सेवादार फतनदास ने बताया कि साय अजीत एण्ड पार्टी द्वारा बहिराणा साहिब का आयोजन किया गया। जिसमे साई के भजन मुहंजा जोतन वारा लाल अझ चण्ड जो आ दिह...मुहिंजो वेठो आहे साई ...जहनखे झुलन जो मिलो प्यार आ उहो बही हथ मथे करे...भजन व पंजड़े गाये गये। ततपश्चात दरबार की सार संगत द्वारा दरबार को दीपो से सजाकर महाआरती की गई।

इस कार्यक्रम में नानक गजवानी, राहुल थारवाणी,किशोर विधानी व इंदौर,जयपुर, बड़ोदा और अन्य स्थानीय सेवाधारियों ने अपनी सेवाएं देकर धर्म लाभ प्राप्त किया। दरबार के बालक राहुल थारवाणी ने बताया कि गुरुवार से कार्तिक माह के उपलक्ष्य में सुबह शाम कथा की जायेगी व दरबारों को दीपो से सजाया जायेगा तथा पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ