Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपोत्सव : धान मंडी देहली गेट पर दीपावली की सजावट शुरू, बाजार में आई रौनक



दीपोत्सव - धान मंडी देहली गेट पर दीपावली की सजावट शुरू, बाजार में आई रौनक
दीपोत्सव - धान मंडी देहली गेट पर दीपावली की सजावट शुरू, बाजार में आई रौनक

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
धान मंडी देहली गेट व्यापार संघ ने दीवाली की सजावट करने का फैसला करते हुए सजावट शुरू करने से दरगाह जाने वाले मार्ग धान मंडी देहली बाजार में रौनक आने लगी है। व्यापार संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा बीते दिनों दीवाली पर बाजार की सजावट का निर्णय लिया गया। शुरू किए गए सजावटी कार्य से  धान मंडी देहली गेट बाजार रौनक आई है। दीवाली पर सजावट देख व्यापार संघ के सभी सदस्यों द्वारा कार्य की प्रशंसा की जा रही है। 

दीपावली महोत्सव पूर्व तैयारियों के लिए बैठक में अध्यक्ष तुलसी लालवानी ने उठाया ट्रेफिक समस्या का मुद्दा

जिला कलेक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में शुक्रवार को दीपावली के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में सजावट तथा अन्य व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया था।

नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि आगामी त्यौहारों के दौरान निकाय एवं प्रशासन स्तर पर की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर अंश दीप ने की। इसमें महापौर ब्रजलता हाड़ा तथा पुलीस अधीक्षक चूनाराम जाट भी उपस्थित रहे। दीपावली के दौरान नगर निगम द्वारा सफाई एवं रोशनी के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए जाएंगे। बैठक में धान मंडी देहली गेट व्यापार संघ अध्यक्ष तुलसी लालवानी ने धानमंडी देहली गेट पर परेशानी का सबब बनी ट्रैफिक समस्या का मुद्दा उठाया जिससे जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने सुना और जल्द से जल्द उसके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त सीता वर्मा भी उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ