Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपोत्सव : धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ ने दी शुभकामनाएं

दीपोत्सव : धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ ने दी शुभकामनाएं

दीपोत्सव : धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ ने दी शुभकामनाएं

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने व्यापार संघ के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने दीपावली पर आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर और देहली गेट से स्थित शनि मंदिर में जाकर हरियाली, खुशहाली, साम्प्रदायिक सदभाव, कौमी एकता के साथ अच्छे व्यापार के लिए पूजा अर्चना की। 

दीपोत्सव : धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ ने दी शुभकामनाएं

दीपोत्सव : धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ ने दी शुभकामनाएं

व्यापार संघ के अध्यक्ष तुलसी लालवानी ने कहा कि जगमगाते दीपों के इस पावन पर्व पर माता लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे हमारा व्यापार संघ हमारा शहर हमारा प्रदेश और हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति करे। सभी नागरिक स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और सभी के रोजगार में बरकत हो यही हमारी शुभकामनाएं हैं।

इस अवसर पर तुलसी लालवानी, खुशीराम सोनी, जयप्रकाश सोनी, रमेश टिलवानी, धनराज प्रजापति, प्रकाश छबलानी, भगवानदास झामनानी, राजेश खंडेलवाल, नितेश सोनी, पुनीत  सहजवानी, वीरू नाथानी, अनिल शर्मा व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने गंज थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, देहली गेट पुलिस इंचार्ज कुंदन सिंह शेखावत, हेड कांस्टेबल इकबाल खान, कॉन्स्टेबल पंकज, कौशल सिंह गंज थाना स्टाफ और व्यापार संघ के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ