Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु नानकदेव साहिब का 553वां प्रकाश उत्सव 6 से 8 नवंबर तक

गुरु नानकदेव साहिब का 553वां प्रकाश उत्सव 6 से 8 नवंबर तक

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिन्धी गुरुसंगत दरबार में गुरु नानकदेव साहिब का 553 वां प्रकाश पर्व 6 नवम्बर से 8 नवंबर तक श्रद्धा ,उमंग ,उल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, सचिव राम तोलानी ने बताया कि 6 नवंबर रविवार को सुबह ग्यारह बजे गुरुग्रंथ पाठ साहिब का शुभारंभ किया जाएगा शाम को सुखमणि साहिब का पाठ होगा और दीवान सजेगा। 

कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया कि, इसी कड़ी में 6 नवंबर को मुख्य संरक्षक लक्ष्मण खेतानी गोपी जनवाणी प्रभु ठारवानी, कार्यकारिणी पदाधिकारी महेश खेतानी, लखपत धनकानी, दीपक मोरदानी, हेमंत जानयानी, विजय मंगलानी, लक्ष्मण शर्मा, नरेंद्र ‌फितानी,  राजू संभवानी, किशोर चंगलानी, भरत पहलवानी, कमलेश लिमानी, नारायण सोनी,  महिला मंडल अध्यक्ष पूनम मोतियानी, वीना ठाकवानी एवम् कमेटी द्वारा नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) का 3 बजे स्वागत, सम्मान किया जाएगा, 7 नवंबर को भी सुबह व शाम को कीर्तन पाठ होगा। 8 नवम्बर को मुख्य आयोजन होंगे जिसमें सुबह दस बजे से शबद कीर्तन,सत्संग,भजन होंगे। दोपहर को भोग लगाकर भले की अरदास की जाएगी। इसके बाद अटूट लंगर शुरु किया जाएगा। शाम को भी भाई मलकीत सिंह रागी जत्थे द्वारा सत्संग द्वारा संगत को निहाल करेंगे।

सजेगा समूचा दरबार

सेवादार लक्ष्मण शर्मा, राम गुरनानी ने बताया कि इस अवसर पर समूचे दरबार को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। रात को डिजिटल लाइटों से रौशनी की जाएगी और आतिशबाजी होगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ