Ticker

6/recent/ticker-posts

असू चंड झूलेलाल धाम में दो दिवासीय मेला 27 से

असू चंड झूलेलाल धाम में दो दिवासीय मेला 27 से

अजमेर (AJMER MUSKAN)। 
सिंधी समाज का प्रमुख उत्सव असूचंड (अर्ध्द चेटी) का मेला इस वर्ष झूलेलाल धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह निर्णय पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर की बैठक में लिया गया।                                              

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि दो दिवसीय   मेले का शुभारंभ 27 सितम्बर मंगलवार सुबह 11 बजे गणमान्य व्यक्तियों व सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ढोल शहनाई की धुन पर नाचते गाते ध्वजारोहण के साथ होगा इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा झूलेलाल धाम परिसर में यग्योपवित (जनेऊ) संस्कार, मुण्डन संस्कार, पलांद छुड़ाना आदि सामाजिक कार्यक्रम होंगे। 

पूज्य बहिराणा साहब की स्थापना शाम 5 बजे ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में झूलेलाल मण्डली की बहन सीमा पमनानी, कमला, सीमा लालवानी, तारा हरपलानी, रेखा पेसवानी, दादी जस्सी, किरण तीर्थानी, विद्या तेजवानी, योगिता आसनानी आदि द्वारा झूलेलाल साहिब के पंजड़े, कलाम, भजन कीर्तन के साथ शाम 7 बजे पंजमहाज्योति प्रज्वलित करके महाआरती के बाद ढोल शहनाई बाजे के साथ छेज व डांडिया नृत्य करते हुए बहिराणा साहिब का भ्रमण क्षेत्र में करने के बाद झूलेलाल धाम पर स्थित पूज्य बालम्बो साहिब (कुआं) पर रात्रि 10 बजे ज्योति विसर्जन होगा। पारवानी के अनुसार झूलेलाल धाम में सुबह से लगातार दिनभर हाथ परसादी का वितरण होगा। दूसरे दिन 28 सितम्बर बुधवार को दोपहर 1बजे से 3 बजे तक आम भण्डारे की प्रसादी व रात्रि 8 बजे से विश्वविख्यात कलाकार परमानन्द प्यासी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद रात्रि 12 बजे पल्लव(अरदास)के बाद छेज व हाथ प्रसादी के साथ असू चण्ड मेले की समाप्ति होगी।                                            

बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी उपाध्यक्ष संतोष कुमार भावनानी, कोषाध्यक्ष हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी आदि उपस्थित थे। प्रकाश टहिल्यानी, अशोक तीर्थानी, पारस लौंगानी, मनोहर मोटवानी, तुलसी सोनी, मोहन तुलस्यानी, राजकुमार हरिरामानी, मनीष पारवानी आदि ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में भाग लेने का निवेदन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ