Ticker

6/recent/ticker-posts

ईश्वर प्रेम आश्रम में गूंजी रामचरित मानस की चौपाइयां


साध्वी नित्य मुक्ता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

ईश्वर प्रेम आश्रम में गूंजी रामचरित मानस की चौपाइयां

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में साध्वी नित्य मुक्ता महाराज के जन्मोत्सव पर कई धार्मिक आयोजन हुए। 

आश्रम सेवादार डॉक्टर रेणु परिहार ने बताया कि आरंभ में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। रामचरित मानस की चौपाइयों से आश्रम में गूंज उठा। साध्वी नित्य मुक्ता महाराज द्वारा गुरु चरण पादुका पूजन श्रद्धा से किया गया। इस दौरान आश्रम से जुड़े अनुयाइयों द्वारा संत की दीर्घायु होने की कामना की गई और बधाई के भजनों की प्रस्तुति दी गई।

सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में साध्वी नित्य मुक्ता महाराज के जन्मोत्सव पर कई धार्मिक आयोजन हुए।

इस अवसर पर समूचे आश्रम को फूलों व गुबारों से सजाया गया।पंडित महेंद्र व्यास महाराज, प्रकाशपुरी आश्रम चांदपोल की साध्वी रुकमणि महाराज का सम्मान किया गया। आरती के बाद महा प्रसादी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ