Ticker

6/recent/ticker-posts

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलसेवायें रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर मण्डल पर न्यू कटनी जं. स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य एवं इलेक्ट्रॉनिक इन्टरलॉकिंग के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी :-

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा  19 व 26 सितंबर को रद्द रहेगी। 

2. गाड़ी संख्या 18208, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा  20 व 27 सिंतबर को रद्द रहेगी। 

3. गाड़ी संख्या 19607, कोलकाता-मदार रेलसेवा 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी। 

4. गाड़ी संख्या 19608, मदार-कोलकाता रेलसेवा 19 व 26 सितंबर को रद्द रहेगी। 

5. गाड़ी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा  18, 25 सितंबर व 02 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 

6. गाड़ी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा  19, 26 सितंबर व 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 

7. गाड़ी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी रेलसेवा 18, 25 सिंतबर व 02 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 

8. गाड़ी संख्या 20472, पुरी- बीकानेर रेलसेवा 21, 28 सितंबर व 05 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 

9. गाड़ी संख्या 18573, विशाखपट्टनम-भगत की कोठी रेलसेवा 22 व 29 सिंतबर को रद्द रहेगी। 

10. गाड़ी संख्या 18574, भगत की कोठी-विशाखपट्टनम रेलसेवा 24 सितंबर व 01 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाऐं

1. गाड़ी संख्या 18009, संतरागांछी-अजमेर साप्ताहिक रेलसेवा 16, 23 व 30 सितंबर को संतरागांछी से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गरवा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिक्की-कटनी मुरवारा होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 18010, अजमेर-संतरागांछी साप्ताहिक रेलसेवा 18, 25 सितंबर व 02 अक्टूबर को अजमेर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिक्की-पं. दीनदयाल उपाध्याय-गरवा रोड होकर संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा 17, 24 सितंबर व 02 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिक्की-पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-मानपुर जं.-कोडरमा- राजाबेड़ा-चाण्डिल जं.-टाटानगर होकर संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 18, 25 सितंबर व 02 अक्टूबर को शालीमार से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया टाटानगर-चाण्डिल जं.-राजाबेड़ा-कोडरमा-मानपुर जं.-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिक्की-कटनी मुरवारा होकर संचालित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ