Ticker

6/recent/ticker-posts

महात्मा बुद्ध ने विश्व के देशो और लोगो को शान्ति का संदेश दिया : गुणवंत राहुल

महात्मा बुद्ध ने विश्व के देशो और लोगो को शान्ति का संदेश दिया : गुणवंत राहुल

बौद्ध मठठ व जन सेवा समिति ने विश्व शान्ति दिवस पर शान्ति की अपील की 

अजमेर (AJMER MUSKAN) । गौतम नगर बौद्ध मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल ने बौद्ध मठठ के महात्मा बोधि विद्यालय में विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर छात्रो को सम्बोधित करते हुए बताया कि सर्व प्रथम विश्व शान्ति दिवस सन 1982 में मनाया गया था। विश्व शान्ति दिवस मनाने का उद्वेश्य विश्व के समस्त देशो और समस्त लोगो में आपसी शान्ति सदभाव व भाईचारा कायम रहे इसलिए मनाया जाता है।

जन सेवा समिति अजमेर के पदाधिकारियो ने संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में गंज स्थित कार्यालय में विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर विश्व में मानवता की एवं विश्व के समस्त जीवो की रक्षा के लिए बुद्धिजीवी मानवो से अपील की कि परमात्मा द्वारा बनाई गई दुनिया में मानव ही सबसे श्रेष्ठ योनि है और बाकी के जीव मानव की कृपा से ही सुरक्षित रह सकते है। इसलिए मानव को चाहिये कि विश्व शान्ति बनाये रखे और प्रदूषण की रक्षा सहित अन्य जीवो की भी रक्षा करे।

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रतिनिधियों में ईसाई धर्म  की कैरोल गीता, मुस्लिम धर्म के अनवर हुसैन घोसी, बदरुद्दीन कुरेशी, सरदार बलबीर सिंह, किशन सिंह राव, पण्डित दिनेश शर्मा, पुखराज जंगम, मुन्नालाल मेघवंशी, मोहित लालवानी, भगचन्द दौलतानी, गोविन्द लालवानी, ज्योति तोलानी तथा अन्य ने विश्व मानव समुदाय से विश्व में शान्ति व्यवस्था कायम रखने में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही।सबने अपने अपने स्तर पर शान्ति व्यवस्था के प्रयास करने की शपथ भी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ