Ticker

6/recent/ticker-posts

आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा का किया आयोजन

आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा का किया आयोजन

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
श्री योग वेदांत सेवा समिति अजमेर के तत्वाधान में परम आशाराम बापू के 59 वें आत्म साक्षात्कार दिवस के उपलक्ष विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री टाकीज के सामने समिति कार्यालय से रविवार शाम 4:30 बजे बापू जी के चरण पादुका का पूजन के साथ शुरू की गई। जिसमें एक बग्गी पर बापू का चित्र व चरण पादुका को विराजित की गई। इसमें 10 दुपहिया वाहन पर फ्रेम लगे हुए फ्लेक्स लगाए गए जिसमें प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन का विवरण किया गया। एक ट्रैक्टर ट्रॉली मैं भीलवाड़ा से आई हुई साउंड भजन मंडली भजनों की प्रस्तुति देते हुए चल रही थी। करीबन 500 से 600 साधक और साधिका कीर्तन बापू का यज्ञ गान करते हुए इसमें 15 चौपहिया वाहन शामिल किए गए। जिन पर बापू का श्री विग्रह लगाया गया। वाहनों को आकर्षण रूप से सजाया गया। 

आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा का किया आयोजन

यह यात्रा अजमेर शहर के प्रमुख मार्गो से श्री टाकीज, पड़ाव, क्लॉक टावर,मादरगेट, चुड़ीबाजार, नया बाजार, गंज, धानमंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार होती हुई निकली जिसमें सभी बाजार वालों ने भव्य स्वागत किया। धर्म प्रेमी बंधुओं एवं माताएं बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन  समिति के अध्यक्ष सुनील पारीक सचिव किशन मिरचंदानी कोषाध्यक्ष भरत लखियानी संरक्षक ओम भाई और समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ