Ticker

6/recent/ticker-posts

तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का किया आयोजन

तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का किया आयोजन

युवाओं में सिंहत्व के जागरण के लिए आवश्यक है गर्जना जैसे आयोजन : शिवराज

तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का किया आयोजन

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
डॉक्टर हेडगेवार स्मृति प्रन्यास अजमेर तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का आयोजन किया गया।

तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का किया आयोजन

गर्जना के अवसर पर विभाग प्रचारक शिवराज ने विचार व्यक्त करते हुए बताया जैसे-जैसे भारत अपने प्राचीनतम गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ता अनुभव होने लगता है वैसे-वैसे इस देश को तोड़ने का सपना अपनी आंखों में पालने वाली राष्ट्रविरोधी समाजकंटक शक्तियां भी अपना सर उठाती नजर आती है भगवान राम के काल से लेकर वर्तमान समय तक भारत का अनुभव ऐसा ही रहा है। ऐसे समय में सज्जन व्यक्ति को संगठित करना अनुशासन के बंधन में बांधना और कष्ट पूर्ण जीवन खेलते-खेलते जीना इसका अभ्यास परम आवश्यक है। गर्जना जैसे बड़े साहसिक खेलों का आयोजन इस दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हो जाता है। 

तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का किया आयोजन

महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान ने बताया के संघ की शाखाओं पर तो नियमित रूप से कई प्रकार के खेल होते ही हैं लेकिन देश की परिस्थिति और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को कष्ट साध्य जीवन और बाधाओं को पार करने का निकटतम अनुभव देने के लिए इस प्रकार के साहसिक खेल का आयोजन गर्जना 2022 के नाम से किया गया है। 

तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का किया आयोजन

प्रचार प्रमुख भूपेंद्र उबाना ने बताया कि इस बड़े खेल के दौरान अजमेर के 1200 से अधिक युवाओं ने विभिन्न प्रकार की बाधाओं को पार किया इनमें मचान से कूदना सुरंग पार करना, दलदल, दंगल, रस्साकशी, मटकी फोड़, बर्फ की गुफा अग्निबाधा, पानी की तेज़ बौछार आदि सम्मिलित थी। कार्यक्रम के अन्त मे 300 बड़े पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रांत संघचालक जगदीश राणा, विभाग संघचालक बसंत कुमार विजयवर्गीय मौजूद रहे।
तोपदड़ा खेल मैदान पर गर्जना 2022 का किया आयोजन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ