Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य के 43 तहसील राजस्व लेखाकर्मियों की पदोन्नति

राज्य के 43 तहसील राजस्व लेखाकर्मियों की पदोन्नति

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
राजस्व मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के  निर्देशानुसार आयोजित डीपीसी बैठक में राज्य के 43 तहसील राजस्व लेखाकर्मियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि लेखाकार से सहायक राजस्व लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय के पद पर 36 कार्मिकों को पदोन्नति दी गई है। इसी प्रकार 7 सहायक राजस्व लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय को सहायक राजस्व लेखाधिकारी ग्रेड-प्रथम के पद पर पदोन्नत किया गया है।  राजस्व मण्डल में वरिष्ठ सदस्य सीआर मीणा की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 व 2022-23 के लिये आयोजित डीपीसी बैठक में ये पदोन्नतियां दी गयी।

राजस्व मंडल के वित्तीय सलाहकार सूरज प्रकाश मोंगा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति हेतु वांछित अनुभव में एक वर्ष की छूट दिये जाने से 2017 बैच के 32 तहसील राजस्व लेखाकारों को पदोन्नति का लाभ मिल पाया, जिनमें 05 दिव्यांग तहसील राजस्व लेखाकार भी शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ