Ticker

6/recent/ticker-posts

घातक दुर्घटना के मृत तकनीकी सहायको के आश्रितों को 20-20 लाख की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत

घातक दुर्घटना के मृत तकनीकी सहायको के आश्रितों को 20-20 लाख की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत दुर्घटना के शिकार तकनीकी सहायकों के आश्रितों को 20-20 लाख रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत किया है।

प्रबन्ध निदेशक एन. एस. निर्वाण ने यह स्वीकृति जारी की। सचिव एन.एल. राठी ने बताया कि कर्मचारी स्व. राजेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रराम सहायक अभियंता प.व.स. सीकर, कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 04 दिसम्बर, 2021 को कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना के कारण हो गई थी। इसी प्रकार स्व. सागर सिंह रावत पुत्र मीठू सिंह रावत सहायक अभियंता प.व.स. बदनौर कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 08 अक्टूबर, 2021 को कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना के कारण हो गई थी। डिस्कॉम द्वारा मृत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायतार्थ व भरण-पोषण के लिए 20-20 लाख रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान  स्वीकृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ