Ticker

6/recent/ticker-posts

बछ बारस पर गाय और बछड़ों की पूजा करने से भगवान कृष्ण सहित सैकड़ों देवताओं का मिलता है आशीर्वाद

बछ बारस पर गाय और बछड़ों की पूजा करने से भगवान कृष्ण सहित  सैकड़ों देवताओं का मिलता है आशीर्वाद

बछ बारस पर गाय और बछड़ों की पूजा करने से भगवान कृष्ण सहित  सैकड़ों देवताओं का मिलता है आशीर्वाद

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा पिछले 04  वर्षों से अधिक समय से समय से शुरू करी गयी मुहीम गौ सारथी लगातार जारी है।  इसी कड़ी में आज बछ बारस के पावन दिन गौ माता का पूजन कर भोजन करवाया गया।  

संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया भगवान कृष्ण के गाय और बछड़ों से बड़ा प्रेम था इसलिए इस त्यौहार को मनाया जाता है और ऐसा माना जाता है की बछ बारस के दिन गाय और बछड़ों की पूजा करने से भगवान कृष्ण सहित गाय में निवास करने वाले सैकड़ों देवताओं का आशीर्वाद मिलता है जिससे घर में खुशहाली और सम्पन्नता आती है। 

उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया  की  की संस्था द्वारा आज नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माताओं और उनके बछड़ों की पूजा कर उनकी आरती करी गयी और वस्त्र ओढ़ाए गए इसके बाद 1100 किलो हरा चारा खिलाया गया।  साथ ही एक टेंकर पानी की व्यवस्था करि गयी और कबूतरों के लिए मक्का बाज़रा खिलाया गया।  संस्था द्वारा जन सहयोग से अब तक 500  से अधिक ट्रॉली हरा चारा गौ माताओं को खिलाया जा चूका है।  आज के पूजन में आशा गोयल, दिलीप गोयल, रीतू गोयल, पूनम गोयल, मुकुंद गोयल, जय गोयल, राहुल गोयल, देवेंद्र गुप्ता, किशन बंसल, रोहित झाला आदि उपस्थित रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ