Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया


झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

अजमेर (AJMER MUSKAN)
सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल साहब का 40 दिवसीय उपासना पर्व बुधवार को फॉयसागर झील पर संपन्न हुआ।                                              

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट झूलेलाल धाम दिल्ली गेट अजमेर के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि झूलेलाल चालिहा के अंतर्गत श्री झूलेलाल साहब के अवतरण के स्मरण को चिरस्थायी रखने का भक्ति पूर्ण प्रयास 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 अगस्त तक व्रत उपासना व भक्ति भाव के साथ होते है। उन्होंने बताया कि भरूच से पधारे पूज्य झूलेलाल साहिब के गद्दीनशीन ठकुर मनीषलाल व संत महात्माओं के सान्निध्य में झूलेलाल धाम परिसर में सुबह 11 बजे पूज्य बहिराणा साहिब की स्थापना 11:30 बजे भजन कीर्तन व दोपहर 1:30 बजे छेज के साथ व्रतधारी श्रद्धालुओं के साथ कलश शोभायात्रा झूलेलाल धाम से गंज तक निकाली गई। जिसके बाद सभी बसों द्वारा फॉयसागर उद्यान पहुचे जहां 4 बजे से 7 बजे तक प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के संयोजन में झूलेलाल मण्डली की बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, दादी जसी, किरण तीर्थानी, सीमा लालवानी, विद्या तेजवानी, रेखा पेसवानी, तारा हरपलानी आदि द्वारा सत्संग, कीर्तन, पंजड़े श्री झूलेलाल चालिहा का पाठ, सुख उत्पति झूलेलाल की, झूलेलाल वन्दना का पाठ किया गया। 

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

तत्पश्चात पंजमहाज्योत की आरती के बाद 40 दिनों से व्रतधारियों द्वारा जल के जीवों को समर्पित करने के लिए कुनड़ी (कलश) में प्रतिदिन अखो साहिब सूखी सामग्री चावल, सूखे मेवे, इलायची, केसर, लौंग, पताशे नारियल फल आदि जल में परवान करके सभी व्रत धारियों व सेवाधारियों द्वारा दीप पूजन के साथ दरियाह पूजन करके श्री झूलेलाल साहब से विश्व कल्याण की अरदास की गई तत्पश्चात आम भंडारे की प्रसादी के आयोजन के साथ चालीस दिवसीय व्रत का समापन हुआ। 

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

इस अवसर पर अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी, ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, ताराचंद लालवानी, हीरानंद कलवानी, प्रकाश टहिल्यानी, मनोज पमनानी, अशोक तीर्थानी, रमेश मेघानी, पारस लौंगानी, हरीश हिंगोरानी, किशनचंद हरवानी, विजय कुमार हंसराजानी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति व जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे है।
झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

झूलेलाल धाम अजमेर : दरियाह पूजन के साथ झूलेलाल चालिहा महोत्सव मनाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ