Ticker

6/recent/ticker-posts

जन्माष्टमी-2022 : कृष्ण भक्ति में डूबा जताई दरबार

जन्माष्टमी-2022 : कृष्ण भक्ति में डूबा जताई दरबार

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
  नगीना बाग जतोई दरबार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी पर्व भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की।

जन्माष्टमी-2022 : कृष्ण भक्ति में डूबा जताई दरबार

सेवादार फतनदास ने बताया कि सुबह 10 बजे से 1 बजे तक अजीत एण्ड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन किया। जिसमें "नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों के साथ दरबार में लोग झूमने लगे। दरबार में बहुत से बच्चे कृष्ण राधा बनकर आए थे। जिनसे केक कटवाकर भोग लगाया।

जन्माष्टमी-2022 : कृष्ण भक्ति में डूबा जताई दरबार

पंडित योगेश शर्मा द्वारा आरती करवाई गई तत्पश्चात आरती के बाद भक्तों को पंचामृत, पंजरी व माखन मिश्री नारियल बूंदी का प्रसाद वितरण किया। इसके बाद भंडारा भी किया गया।

इस अवसर पर दरबार के सेवाधारी राहुल थावरानी, राजेश खटवानी, राजू दौलतानी, तुलसी रामचन्दानी, खितेश टहिलयानी, आनंद हीरानंदानी, दीपक, प्रदीप सोनू दुबई से सोनी, जया भोजवानी ने अपनी सेवाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ