Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ सिन्ध के लिये तीर्थयात्रा का सरलीकरण हो ; संत डॉ.युधिष्ठरलाल


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
देश भर में सिन्धी भाषा व संस्कृति से युवाओं को जोड़ने के लिये सिन्धी भाषा के विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना हो एवं सिन्ध के दर्शनीय स्थलों के लिये तीर्थयात्रा की निरंतरता के लिये नियमों में सरलीकरण कर दोनो देशों में यात्रा से सद्भाव को बढावा मिलेगा। ऐसे विचार रायपुर छतीसगढ से शिष्टमण्डल सहित पधारे पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठरलाल ने प्रेम प्रकाश आश्रम में भारतीय सिन्धु सभा के कार्यकर्ताओं के साथ विचार प्रकट करते हुये कहे। पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ की ओर से हर वर्ष नवम्बर-दिसम्बर में 10 दिवसीय यात्रा पर लगभग 200 तीर्थयात्रियों का जत्था सिन्ध के भौगोलिक व पौराणिक तीर्थस्थलों के दर्शन व पूजन हेतु जाता है। भारत सरकार व पाकिस्तान सरकार की आपसी धार्मिक स्थलों की प्रोटोकोल एग्रीमेंट से यह तीर्थयात्रा आयोजित की जाती है। इस अवसर पर प्रो. पी.डी. केवलरामाणी, प्रेम प्रकाश के संत राजूराम व साहित्यकार प्रो. मुरारीलाल नत्थाणी ने भी विचार प्रकट किये।

सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ सिन्ध के लिये तीर्थयात्रा का सरलीकरण हो ; संत डॉ.युधिष्ठरलाल

सिन्धी विश्वविद्यालय के लिये हो सार्थक प्रयास - तीर्थाणी
 

भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने संतो से आग्रह किया कि राजस्थान प्रदेश की ओर से 17 जून 2018 को जयपुर में आयोजित सिन्धु महाकुम्भ में प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार से सिन्धी भाषा के विश्वविद्यालय स्थापना की मांग की गई एवं निरंतर प्रयास किये जा रहे है और विश्वास है कि संत युधिष्ठरलाल जी के सहकार से भारत सरकार के समक्ष हो रहे प्रयास सफल होगें। सभा की ओर से यह वर्ष वीर सपूत हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम हो रहे हैं जिसे भारत सरकार के जुडाव हेतु पत्राचार जारी है। 

प्रदेश स्तरीय सिन्धी पंचायत ‘मुखी सम्मेलन‘ 10 व 11 सितम्बर को भीलवाड़ा में

प्रदेश संत सम्पर्क प्रमुख मोहन तुलस्यिाणी ने कहा कि आगामी 10 व 11 सितम्बर दो दिवसीय राज्य स्तरीय मुखी सम्मेलन का आयोजन हरीशेवा उदासीन आश्रम भीलवाडा में आयोजित किया जायेगा जिसमें महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन के साथ सभा के केन्द्रीय व राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सम्मेलन के पंचायत के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित होगें। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, ईकाई प्रमुख किशन केवलाणी, राजेन्द्र लालवाणी,डॉ. हेमेन्द्र भगताणी, मुकेश आहूजा, प्रशासनिक अधिकारी कमल आसूदाणी, पुरूषोतम जगवाणी, प्रदेश मंत्री महिला मंजू लालवाणी,  हरी केवलाणी, ज्ञानी मोटवाणी, सीमा भाटिया, देविका भगताणी, मीरा टिक्याणी  ने सभी का स्वागत सत्कार किया। संगठन गीत मुस्कान कोटवाणी ने प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ