Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : संत धन्नी फकीर के जन्मोत्सव पर होंगे अनेक आयोजन

वैशाली नगर स्थित धन्नेश्वर मन्दिर में आयोजित किये जायेंगे समस्त आयोजन 

संत धन्नी फकीर के जन्मोत्सव पर होंगे अनेक आयोजन

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जनता काॅलोनी वैशाली नगर अजमेर स्थित संत धन्नेश्वर के मन्दिर में उत्तर प्रदेश के ऐटा की विख्यात संत शहंशाह  ब्रह्मचारी धन्नी फकीर का 80 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।

धन्नेश्वर मन्दिर जनता काॅलोनी वैशाली नगर के अध्यक्ष और आयोजन के संयोजक दौलत खेमानी और मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि गुरुपूर्णिमा बुधवार 13 जुलाई के दिन सुबह 5 से 7 बजे तक गुरू का पूजन होगा, 7 से 10 बजे तक हवन यज्ञ एवं सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन होगा, 10 से 11 बजे तक शहनाई की धुन में छेज डांडिया नृत्य होगा, 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बीकानेर के विख्यात संत मनीष भाई एवं अन्य संतों के सत्संग प्रवचन होंगे। दोपहर में 1 से 4 बजे तक आम संगत एवं श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। सायंकाल 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संतों महात्माओं के शहंशाह संत धन्नी फकीर एवं उनकी परम भक्त धन्नेश्वर मन्दिर आश्रम की संस्थापक ब्रह्मलीन ब्रह्मचारी संत दादी मोहिनी जन्म 21.05.1946 ब्रह्मलीन 29.12.2018 के जीवन पर आधारित सत्संग प्रवचन होंगे और पल्लव प्रार्थना के पश्चात एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। 

मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि विभिन्न आयोजनों के लिए सेवादारी दल का गठन किया गया है जिनको श्रेष्ठ सेवाओं के लिए और अन्य अतिथियो का कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल साहिब की पख्खर पहनाकर सम्मानित भी किया जायेगा।

संयोजक एंव अध्यक्ष दौलत खेमानी, सह संयोजक विजय खेमानी एवं सेवादारी दल में सुनील रामचन्दानी, विकास गिदवानी, प्रेम भाटिया, हरीश वरयानी, श्याम मूलचन्दानी, हासानन्द साजनानी, अजय थदानी, भगवान किशनानी, रमेश लालवानी, किशोर विधानी, चन्द्र केसवानी, अशोक दुल्हानी मामा, जी.डी.वरिन्दानी, कन्हैयालाल, गुरूमुख, लक्ष्मणदास हीरानी, वासुदेव कोडवानी, शेवकराम बजाज, राजेश रंगवानी आदि सेवादारी सेवाएं देंगे।

संत धन्नी फकीर के जन्मोत्सव पर होंगे अनेक आयोजन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ