जोधपुर (AJMER MUSKAN)। शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 23 दक्षिण मे सुरसागर की लोकप्रिय विधायिका सूर्यकांता व्यास (जीजी) ने सेक्टर 2 मे ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नगर निगम दक्षिण के उपमहापौर किशन लड्डा व क्षेत्रीय पार्षद सुनील संभवानी, समाज सेवी गिरिश माथुर, बीजेपी नेता ललित पारवानी, राजू संभवानी, भूमि कृपलानी, मुनि जांगिड़, हनवंत सिंह पंवार, विक्रम परिहार, अनिस सोलंकी, राकेश शर्मा, पिंटू पुरोहित, खेमसिंह राजपुरोहित, उपस्थित थे। स्थानीय निवासियों ने विधायिका सूर्यकांता व्यास का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ