Ticker

6/recent/ticker-posts

लहरिया उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

लहरिया उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

अजमेर (AJMER MUSKAN) ।
श्री दादी परिवार महिला मंडल अजमेर द्वारा परम पूजनीय अग्रकुल शिरोमणि श्रीश्री 1008 श्री झुझुंनू वाली दादीजी का लहरिया उत्सव शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर रचना बंसल एवं श्याम बंसल के रासकुंज, जयपुर रोड पर लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में महिला मंडल की समस्त महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। आने वाली सभी महिलाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी महिलायें लहरिया की साड़ी पहनकर इस उत्सव में शामिल हुई। 

दादी भक्त लेखा गर्ग ने बताया कि  लहरिया उत्सव में भजन गायक सुभाष भट्ट द्वारा भव्य दादीजी का मंगल पाठ का वाचन किया गया साथ पाठ के मध्य दादीजी को लहरिया ओढ़ाया गया। उत्सव के दौरान मण्डल की महिलाओं द्वारा लहरिया के सुन्दर गीतों पर नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। उत्सव में शामिल सभी महिलाओं कों सुहाग पिटारे दादीजी की भेंट स्वरूप दिये गये। उत्सव  का समापन प्रसादी के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ