Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम गोदाम के पास व्यापारियों में रोष क्षेत्र में गंदगी का आलम, कचरा नहीं उठता

नगर निगम गोदाम के पास व्यापारियों में रोष क्षेत्र में गंदगी का आलम, कचरा नहीं उठता

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
नगर निगम द्वारा देर तक कचरा नहीं उठवाने पर व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज से जुड़े व्यापारियों को पुलिस थाने के पीच्छे स्थित कचरा डिपो से अत्यन्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए क्षेत्रवासियों में भी अत्यन्त रोष व्यप्त है। 

व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के कार्यवाहक अध्यक्ष ताराचन्द लालवानी और रामचन्द तोलानी ने बताया कि गंज क्षेत्र में गंदगी का बहुत बड़ा आलम रहने से और दिन भर कचरा नहीं उठाये जाने से मार्ग तक कचरा पड़ा रहता है आवारा पशु धूमते रहते है। इससे इस क्षेत्र में दूर दूर तक बहुत बुरी बदबू आती रहती है साथ ही कचरा संग्रहण की गाड़ी द्वारा पूरे क्षेत्र में गंदगी फैलाई जाती है। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी और प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर गंज के अध्यक्ष पूर्व पार्षद भागचन्द दौलतानी ने बताया कि इस सम्बंध में जिलाधीश अजमेर अंशदीप, अतिरिक्त जिलाधीश शहर एडीएम सिटी भावना गर्ग, महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी रूपाराम चौधरी सहित अन्य सम्बंधितो को अनेक बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। 

महावीर सर्किल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निर्वाण और आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसे में व्यपारियों से कचरा संग्रहण शुल्क की मांग की जा रही है और कचरा दिन भर नहीं उठाया जा रहा है। मुख्य मार्ग तक कचरा फैलता रहता है। व्यापारियों ने कचरा संग्रहण शुल्क लिये जाने का भी विरोध किया और बताया कि कचरा मुख्य रूप से मवेशियो के पालने वालो से हो रहा है। शहर के इस मुख्य क्षेत्र में कचरा डिपो होने से अजमेर स्मार्ट सिटी होने पर ही प्रश्न चिन्ह लगता है। इस सम्बंध में व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी अजमेर के प्रोजेक्ट चेयरमैन अंशदीप, अतिरिक्त प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार से मांग की है कि स्मार्ट सिटी में बने इस बहुत विशाल कचरा डिपो को शहर के बाहरी क्षेत्र में भेजने की वयवस्था की जाये।लक्ष्मण दौलतानी, राधाकिशन दौलतानी, जगदीश गोलानी, माधवदास, गोविन्द लालवानी सहित अन्य ने विरोध प्रकट किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ