Ticker

6/recent/ticker-posts

ईदुलजुहा पर्व : कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

ईदुलजुहा पर्व : कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
ईदुलजुहा पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैंं।

जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप द्वारा ईदुलजुहा पर्व रविवार 10 जुलाई को मनाने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ईदगाह केेसरगंज में अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त अशोक कुमार चौधरी, तहसीलदार प्रीति चौहान एवं आरएएस प्रशिक्षु भारत राज गुर्जर, दरगाह ख्वाजा साहब, अन्दरकोट, निजामगेट, नला बाजार, पन्नी ग्राम चौक, लंगरखाना गली के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त हरीताभ कुमार आदित्य, नायब तहसीलदार तुक्काचंद एवं आरएएस प्रशिक्षु अमिता मान तथा गोलचक्कर केसरगंज के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट महावीर सिंह, तहसीलदार विवेक चौधरी एवं आरएएस प्रशिक्षु कुलदीप सिंह शेखावत को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ