Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागीय आयुक्त मेहरा ने विद्यार्थियों को बताया भारतीय संस्कृति का महत्व

संभागीय आयुक्त मेहरा ने विद्यार्थियों को बताया भारतीय संस्कृति का महत्व

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा से मिलने आए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बताया गया।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मेयो कॉलेज की कक्षा 9 के विद्यार्थी संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा से मिलने आए। श्री मेहरा ने इनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय संस्कृति के महत्व एवं उनके पालना पर जोर दिया गया। साथ ही माता-पिता का पूर्ण सम्मान करने एवं उनका कभी भी दिल नहीं दुखाने कीबात कही। चरित्र निर्माण पर ध्यान देने के लिए कहा।

मेहरा ने स्नातक के पश्चात दी जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया। प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए सामान्य ज्ञान का अध्ययन आवश्यक है। सामान्य ज्ञान के अध्ययन के लिए सीएसआर मेग्जीन उपयोगी है। इंडिया टुडे, फन्ट लाईन भी उपयोगी मैग्जीन है। स्वाध्याय निरंतर आवश्यक है। कोई भी दैनिक समाचार पत्र नियमित रूप से पढने की आवश्यकता है। संभागीय आयुक्त कार्यालय में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक आदित्य भी थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ