Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधु महल में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

सिंधु महल में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

सिंधु महल में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
भारतीय जनता पार्टी चौपासनी मंडल द्वारा 75 वे अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 9 स्थित सिंधु महल में पौधारोपण कार्यक्रम किया। साथ ही कोरोना वैक्सीन शिविर भी लगाया गया। मेडिकल टीम डॉ. जितेश, वंदना, मंजू, का सहयोग रहा। कोरोना वॉरियर्स डॉक्टरों को चौपासनी मंडल टीम व कार्यकर्ता द्वारा शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच चौपासनी मंडल टीम द्वारा चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी का जन्मदिवस मनाया गया।

इस अवसर पर  किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनवंत सिंह पवार, मंडल महामंत्री प्रतिक व्यास, मंगलाराम मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष गुलाब सुखानी, मंडल मंत्री अंकित पुरोहित, स्थानीय पार्षद पायल जायनानी विक्रम सिंह पवार, नरेंद्र फितानी, किसान मोर्चा जिला मंत्री जगदीश तंवर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पदम सिंह कछवाह मंडल उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह सोलंकी महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सरला गमनानी उपाध्यक्ष सुशीला मकवाना मंडल मंत्री सुनीता सोनगरा किसान मोर्चा गिरधारी सिंह राजपुरोहित, राजू मंगनानी प्रदीप कोटवाणी, अशोक मूलचंदानी, हिमांशु गहलोत आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ