Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया संत ब्रह्मचारी धन्नी फकीर का 80वां जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया संत ब्रह्मचारी धन्नी फकीर का 80वां जन्मोत्सव

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जनता काॅलोनी वैशाली नगर अजमेर स्थित संत धन्नेश्वर के मन्दिर आश्रम में उत्तर प्रदेश के ऐटा की विख्यात संत शहंशाह ब्रह्मचारी धन्नी फकीर का 80 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े धूम धाम से अनेक आयोजन करके मनाया गया। माता कान्ता देवी ने अपने प्रवचनो में कहा कि हमको सन्तों महात्मओ की शरण में जाकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिये। धन्नेश्वर मन्दिर जनता काॅलोनी वैशाली नगर के संयोजक दौलत खेमानी और मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि धन्नेश्वर मन्दिर दरबार में धन्नी फकीर संत की 80 वें जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को सुबह गुरू का पूजन, हवन यज्ञ एवं सत्यनारायण भगवान की कथा, शहनाई की धुन में छेज डांडिया नृत्य, बीकानेर के विख्यात सन्त मनीष भाई एवं अन्य सन्तो के सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर में आम संगत एवं श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे लंगर का आयोजन किया गया। 

मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि मुख्य संयोजक दौलत खेमानीएसंरक्षक सेवकराम बजाज, अध्यक्ष विजय खेमानी, महासचिव हासानन्द साजनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मणदास हीरानी, उपाध्यक्ष वासुदेव कोडवानी, प्रेम भाटिया, सचिव अजय थदानी, कोषाध्यक्ष भगवान कृष्णानी, राजेन्द्र कुमार मूरजानी, रसद भण्डार सचिव श्याम मूलचन्दानी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सचिव होतचन्द मोरयानी, भगवान खत्री, मनोज खेमानी, राजेंद्र लालवानी, संगठन सचिव अशोक दुल्हानी मामा, चन्द्र केसवानी, किशोर विधानीए, महिला मण्डल एवं मुख्य उपासक सेवादारी कान्ता देवी खेमानी, पम्मी खेमानी, भारती भाटिया, ज्ञानी मूलचन्दानी, राजकुमारी मेंधानी, विमला देवी, वर्षा रूधवानी, पदमा देवी, कमला देवी सहित अन्य ने कार्यक्रम में सेवाऐं प्रदान की।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ