Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया जायेगा असु चण्ड - श्याम लालवानी

धूमधाम से मनाया जायेगा असु चण्ड - श्याम लालवानी

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सिंधी युवा संघ अजमेर की साधारण सभा का आयोजन 20 जुलाई शुक्रवार को झूला मोहल्ला में किया गया। जिसकी अध्यक्षता नानक गजवानी द्वारा की गयी। इस बैठक में सर्वसम्मति से संस्था के संस्थापक सदस्य श्याम लालवानी को संस्था का अध्यक्ष एवं नितेश खेमचंदानी को संस्था का महासचिव घोषित किया गया। मनोज झामनानी को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। इसी के साथ इन पदाधिकारियों को संस्था की कार्यकारिणी घोषित करने के समस्त अधिकार भी दिए गए। 

सिंधी युवा संघ के संस्थापक और अध्यक्ष श्याम लालवानी ने बताया कि संस्था की विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष असू चण्ड का पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि असू चण्ड सिंधी समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है जिसे पूर्व की भांति इस वर्ष धूमधाम से मनाया जायेगा। नितेश खेमचंदानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पिछले दो साल से कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए तथा सरकारी नियमों का पालन करते हुए सादगी के साथ यह पर्व मनाया गया था। मनोज झामनानी ने कहा कि असू चंड - 2022 पर ईदगाह रोड सब्ज़ी मंडी स्थित त्रिमूर्ति झूलेलाल मंदिर से निकलने वाली विशाल वाहन रैली को सफल बनाने के लिए शीघ्र ही कमेटियों का गठन किया जायेगा।

बैठक में श्याम लालवानी, नितेश खेमचंदानी, मनोज झामनानी, नानक गजवानी, सन्नी, भरत कानानी, गिना भाई, निकलेश मंगनानी व प्रेम चेनानी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ