Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रशासन शहरों के संग अभियान : कार्यशाला में डॉ. संधु ने दिए प्रो एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
प्रशासन शहरों के संग अभियान के सम्बन्ध में बुधवार को रीट सभागार में आयोजित कार्यशाला में नगरीय विकास विभाग के सलाहकार डॉ. जी.एस. संधु ने कहा कि अभियान के दौरान प्रोएक्टिव होकर कार्य करने से ही आमजन तक अभियान का लाभ पहुंचाया जा सकता है।

नगरीय विकास विभाग के सलाहकार डॉ.जी.एस. संंधु ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान आमजन को लाभान्वित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें प्रोएक्टिव होकर कार्य करने से इसका अपेक्षित लाभ मिलेगा। यह सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसकी सफलता के लिए सभी घटकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क राशि में भारी छूट दी गई है। ऎसी छूटें तथा रियायतें ऎतिहासिक हैं।

उन्होेंने कहा कि विभिन्न विभागों तथा निकायों के मध्य आपसी समन्वय के लिए जिला कलक्टर स्तर पर कार्य किया जाएगा। साथ ही अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समाधान भी करवाया जाएगा। आवश्यकतानुसार स्टाफ भी उपलब्ध कराने से अभियान के कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के सम्बन्ध में जन जागरूकता पैदा करने की कार्यवाही की जाए। घर-घर सर्वे करके अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों का चिन्हीकरण किया जाए। मौके पर ही आवेदन भरने की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। इस कार्य में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। शिविर की पूर्व तैयारी के लिए अलग दलों का गठन किया जाए। इन दलों द्वारा शिविर सम्बन्धी  समस्त कार्यवाही पूर्व केदो दिन में की जाए। अभियान के दौरान 69ए के पट्टों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

अभियान के पर्यवेक्षक भंवरसिंह चारण ने कहा कि अभियान के दौरान जन सेवा की भावना से कार्य करने का लक्ष्य होना चाहिए। प्रशासन शहरों के संग अभियान आगामी मार्च माह तक चलाया जाएगा। अजमेर जिले में घर-घर जाकर पट्टा एवं अन्य कार्य करने से राजस्थान में सर्वाधिक कार्य करने का रिकॉर्ड बनाया जा सकता हैै।

नगर नियोजन विभाग के नगर नियोजक एवं सलाहकार एच.एस. संचेती ने कहा कि सरकार द्वारा अभियान में मार्गदर्शन के लिए विविध आदेशों की जांच पुस्तिकाएं तैयार की है। इसका उपयोग लेना चाहिए। सुओ मोटो कार्य करने से आम जन अधिक लाभान्वित  होंगे। परम्परागत बसावटों में 69ए के तहत पट्टे जारी करें।

जिला कलेक्टर अंशदीप ने कहा कि उपखण्ड अधिकारियों को अभियान के लिए प्रभारी बनाया गया है। अभियान के दौरान निर्धारित कार्यों को करने में आने वालीं लगभग समस्त बाधाओं को दूर कर दिया गया है। अब अभियान के कार्यों को गति मिलेगी। नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि अभियान में कई जनहित के कार्य हुए हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यों के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण  के आयुक्त अक्षय गोदारा, अजमेर नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, उप महापौर नीरज जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा एवं एडीए के सचिव किशोर कुमार सहित अधिकारी  एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। नगर निगम के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने संधु से मिलकर अपनी समस्याएं रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ