![]() |
अजमेर : कचरा संग्रहण शुल्क का विरोध |
अजमेर (AJMER MUSKAN)। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक दुल्हानी मामा के नेतृत्व में नगर निगम अजमेर द्वारा व्यापारियो से लिये जाने वाले कचरा संग्रहण शुल्क के विरोध प्रदर्शन के अवसर पर महेन्द्र बंसल ने कहा कि नगर निगम ने छोट व्यपारियो से कचरा संग्रहण शुल्क लेने का निर्णय वापिस नहीं लिया तो महासंघ द्वारा आन्दोलन तेज किया जायेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक दुल्हानी मामा एवं महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि कचरा संग्रहण शुल्क केवल व्यापारियों से ही वसूल किया जाना न्यायोचित नही है। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महासंघ के समस्त बाजारो द्वारा नगर निगम द्वारा किये जा रहे कचरा संग्रहण शुल्क का विरोध निरन्तर विभिन्न बाजारो में प्रारम्भ किया गया है। इस अवसर पर महेन्द्र बंसल, रमेश लालवानी, अशोक दुल्हानी मामा, दौलत खेमानी, जितेन्द्र कुमार, चितलेश बंसल, जीवतराम टोरानी, अश्वनी शस्त्री,चेतन मंगलानी, सन्नी कुमार सहित अनेक अन्य सम्मलित थे।
0 टिप्पणियाँ