![]() |
पुत्रियों रितु और शालिनी ने अपने पिता की अर्थी को दिया काधां |
अजमेर (AJMER MUSKAN)। पुरातनपंथी परम्पराओं को दरकिनार करते हुए बक्षी जी की कोठी निवासी स्नेह कुमार गोयल पुत्र स्व.लादूराम गोयल के स्वर्गवास होने पर परिवारजनों और अग्रवाल समाज की प्रेरणा से स्वर्गीय स्नेह कुमार गोयल के पुत्र नहीं होने से उनकी दोनों पुत्रियों रितु और शालिनी ने अपने पिता की अर्थी को काधां ही नहीं अपितु मुखाग्नि देकर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। अग्रवाल समाज व परिवारजनों की प्रेरणा से किये गए इस कार्य की चारों और चर्चा है।
![]() |
पुत्रियों रितु और शालिनी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी |
स्वर्गीय स्नेह कुमार गोयल के भ्राता अशोक गोयल ने बताया की बुधवार को उनका नैत्रदान भी किया गया था। उल्लेखनीय है गोयल परिवार की ओर से यह चौथा नैत्रदान है।
0 टिप्पणियाँ