Ticker

6/recent/ticker-posts

सपना मूलचंदानी को सिन्धी पंचायत ने दी शुभकामनाएं

सपना मूलचंदानी को सिन्धी पंचायत ने दी शुभकामनाएं

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर और राजावीर साहिब दुर्गा माता दरबार के संयुक्त तत्वावधान में सिन्धी युवाओं का आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने और मार्गदर्शन करने के क्रम में और उनकी हौंसला अफजाई के लिए आयोजित यूथ विकास कार्यक्रम के अवसर पर रेखा गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सिन्धी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मार्ग दर्शन करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की और युवाओं का आहवान किया कि हमारी अपनी सिन्घी मातृ भाषा सभ्यता व संस्कृति को संजोये रखने की जिम्मेदारी भी स्वयं युवाओं की है।

पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि अजमेर के सागर विहार निवासी उत्तर पश्चिम रेल्वे से सेवानिवृत मुख्य कार्यालय अधीक्षक झम्मूमल मूलचन्दानी की पौत्री और दवा विक्रेता विशेषज्ञ जगदीश मूलचन्दानी की पुत्री  बेंगलुरु से बीटेक करने के साथ ही विश्व विख्यात शायर बनने पर उसको शुभकामनाएं प्रदान की है। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सपना मूलचन्दानी ने देश विदेश में अन्तर्राष्ट्रीय मंचो पर अनेक बड़े-बड़े विख्यात शायरो के साथ शायरी करके सिन्धी समाज, अजमेर शहर और भारत का नाम रोशन किया है। 

सिन्धी पंचायत की ओर से सपना मूलचन्दानी को विदेश जाकर अपने उच्च अध्ययन और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर की ओर से संरक्षक महंत टहलगिरी गोस्वामी, महासचिव रमेश लालवानी, राजेन्द्र कुमार मूरजानी, किशोर मंगलानी, किशोर विधानी, लेखराज ठकुर, पूनम गीतांजली, राजेश झूरानी,ताराचन्द लालवानी, कविता भारती, ज्योति तोलानी, दीपा पारवानी, गोविन्द लालवानी, प्रकाश उदासी सहित अन्य ने बताया कि सिन्धी भाषी लोगो द्वारा अनेक क्षेत्रो में फिल्म इण्डस्ट्री, साहित्य, गायन, नृत्य, कविताएं, छेज, बहिराणा मण्डली आदि सहित अनेक क्षेत्रो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जाती रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ