Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाओं के साथ हिंसा निराकरण सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं के साथ हिंसा निराकरण सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं के साथ हिंसा निराकरण सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
महिलाओं के साथ हिंसा के कारण तथा निवारण विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया जाएगा।

पर्यावरण सुधार समिति के सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण सुधार समिति द्वारा महिला थाना परिसर अजमेर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र संचालित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार मेंं महिला हिंसा के कारण और निवारण संबंधी विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामपाल जाट थे। महिला थाना अलवर गेट की थानाधिकारी मंजू मुलेवा भी कार्यशाला में उपस्थित थी।

उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के 2015 से सफल संचालन के बारे में उपस्थित श्रोताओं को जानकारी दी गई। साथ ही अजमेर में इस संस्था द्वारा महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से वन स्टॉप सेन्टर सखी भी संचालित किया जा रहा है। इसमें महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा से महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र और वन स्टॉप सेन्टर सखी द्वारा राहत प्रदान किए जाने का हर संभव प्रयास किया जाता है।

महिला थाना थानाधिकारी मंंजू मुलेवा ने महिला थाने में आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समस्त महिलाओं की व्यथा को सुनकर उनकी समस्याआें का निवारण करने के प्रयास किए जाते है। दोनो पक्षों की काउन्सलिंग करते है। एक पक्ष को सुनकर किसी भी बात का निर्णय नहीं लिया जा सकता। उपनिदेशक महिला अधिकारिता ने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिलाओं के लिए लाभदायक योजनाऎं संचालित की जा रही है। उसकी जानकारी प्रदान की गई। आईएमशक्ति केन्द्र के काउन्सलर द्वारा केन्द्र की विभिन्न योजनाओं के कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि रामपाल जाट द्वारा उपस्थित श्रोताओं को महिला हिंसा की रोकथाम के विषय में बताया गया। महिला जब तक हिंसा के विरूद्ध खडी नही होगी तब तक इसी प्रकार से शोषित होना पडेगा। संरक्षण अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग द्वारा भी महिला हिंसा पर अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यशाला में उपस्थित सभी महिलाओं ने महिला हिंसा के रोकथाम पर अनेक सुझाव दिए इसमें मुख्यतः पुरूषों की काउन्सलिंग करना, स्कूल व कॉलेज में काउन्सलिंग सत्र होना, जागरूकता कार्यक्रम करना, किशोरी बालिकाओं को जागरूक करना आदि थे। केन्द्र प्रबंधक सुश्री दुर्गा माहिच वन स्टॉप सेन्टर सखी द्वारा उपस्थित महिला सहभागियों द्वारा महिला हिंसा से संबंधित मुद्दो पर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। आवश्यकता होने पर विवादित स्थल पर हिंसा से पिडित महिलाओं को भी मदद करने का आश्वासन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ