Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मंडल के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान को वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पुरस्कार


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर मंडल के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक (सी पी आर आई)  अशोक कुमार चौहान का मुख्यालय स्तर पर  वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पुरस्कार हेतु चयन किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने चौहान को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे कैप्टन शशि किरण और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के निर्देशन में अजमेर मंडल पर वर्ष 2021-22 के दौरान प्रशंसनीय सेवाओं के लिए इन्हें सम्मानित किया जा रहा है। शुक्रवार 27 मई को वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे सतीश कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ