Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शेखावत ने देखी वृ़द्धाश्रम की व्यवस्थाएं


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिहं शेखावत ने बुधवार को वृद्धाश्रम पुष्कर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रफुल्ल चंद्र चौबीसा ने बताया कि राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत ने पुष्कर स्थित मां माधुरी अपना घर वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त कर सराहना की। इसी तर्ज पर अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की सेवा आरम्भ करने की आवश्यकता बताई। वहां निवासरत वृद्धजनों से वार्तालाप कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। विभाग तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में उखण्ड अधिकारी श्री सुखाराम पिण्डेल तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विनीत चौधरी ने अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि शेखावत ने नांद ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की। प्रशासन गांवों के संग अभियान के कार्यों का अवलोकन किया। राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं से अधिकाधिक व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तथा परिवार को लाभान्वित करने के लिए जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ