Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
पश्चिम रेलवे द्वारा मुम्बई सेट्रल मण्डल पर वनगांव-दहानू रोड स्टेशनों के मध्य ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण अजमेर मंडल से सम्बंधित  निम्न रेलसेवायें रद्द/आंशिक रद्द रहेगी।

रद्द रेलसेवायें 

1. गाड़ी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 21 मई को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12995, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा 22 मई को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवायें 

1. गाड़ी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 21 मई को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा सूरत स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा सूरत-बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा 22 मई को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर सूरत स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-सूरत स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12489, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 21 मई को बीकानेर  से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा वापी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा वापी-दादर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 12490, दादर-बीकानेर रेलसेवा 22 मई को दादर के स्थान पर वापी स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा दादर-वापी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ