Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 25 मई 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। छात्रों को आज परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

आज के दिन कारोबार में लाभदायक स्थिति रहेगी। आप अपनी मेहनत से जीवन को सुखमय बनाएंगे। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

आज आप चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपके पुराने मित्रों से वार्तालाप होगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती 

आज के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। आज कामकाज से अच्छा धन लाभ होगा। आज किसी का साथ आपको भविष्य में भी लाभ की प्राप्ति करवाएगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको  कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार में आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज आपको कोर्ट-कचेहरी से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। आज आप अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आप किसी रिसर्च पर काम कर सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा 

आज अच्छे लोगों से संपर्क होगा जो आपको सफलता दिलाने के लिए सहायता करेंगे। आज दूसरों को दिया हुआ धन मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपको कामकाज में मेहनत का फल  मिलेगा। आज किसी शादी-विवाह में शिरकत करेंगे। आज आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपके मन में कुछ नया करने का जोश रहेगा। आज व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आज छात्रों को मदद मिलेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

आज परीक्षाओं में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। आज आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपको अच्छी खबर मिलेगी।आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। आज आप सफलता पाकर गर्व करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ