Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 11 मई 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

किसी के उकसाने में न आएं। विवाद न करें। बनते कामों में बाधा होगी। कार्य करते समय लापरवाही न करें। चोट व रोग से हानि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। भूमि-भवन संबंधी सौदे लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी सूचना मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मेहनत अधिक होगी। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। धैर्य रखें। समय शीध्र सुधरेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा मनोरंजक होगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा  

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नया काम करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी समस्या का हल मिलेगा। नया  उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। हर कार्य बेहतर होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद को टालें। चिंता तथा तनाव रहेगा। पुराना रोग उभरेंगा। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। जोखिम के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बिगड़े काम बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। डूबी हुई रकम मिलेगी। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय बड़ेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ