Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 3 मई 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। संपति के कार्य लाभ देंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। नोकरी में सुविधाएं बड़ेगी। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। काम में लग्न तथा उत्साह रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा  

बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। वाणी नियंत्रण रखें। बेवजह लोगों से मनमुटाव होगा। समय नेष्ट रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता  रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना लागू करने का समय श्रेष्ठ है। सफलता के साधन जुटेंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय उत्तम रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी जानकार व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति होगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट-दुर्घटना से बचें। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आय में कमी रहेंगी। अपनी बात लोंगो को समझा नही पाएंगे। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ