Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 10 मई 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। समय शुभ रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट-दुर्घटना से हानि होगी। जल्दबाजी न करें। बड़ो का कहना  माने। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार- व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय बड़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। समय उत्तम रहेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।उन्नति के प्रयास सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही बिलकुल न करें। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुझान रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। पुराना रोग उभरेंगा। वाणी नियंत्रण रखें। बेवजह कहासुनी होगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बड़ेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा।  

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता व तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। कारोबार की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुके कार्यो में गति आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बड़ेगी। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बड़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ