Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 5 मई 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। दुःखद समाचार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभरेंगा।  पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। समय नेष्ट रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रयास सफल रहेंगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करेंगे।   सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती  

शुभ समाचार मिलेंगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। धन प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। कारोबार धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे  व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। निवश शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। समय शुभ रहेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा  

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई नीति बनेगी। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अछा चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुर्घटना से हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आएगी। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधन उपलब्ध होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि- भवन के खरीदने की योजना बनेगी। समय उत्तम रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ