Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 19 मई 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा
 

आज वाहन का उपयोग ध्यान से करें। व्यापार में भी काम संभलकर करें।  नोकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नही रहेंगे। संतान के साथ मतभेद होगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आप को अपने प्रिय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज कार्यालय में सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बनेगी। परिवार के साथ माहौल हंसी-खुशी का रहेगा। समय शुभ रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। कोई अधूरा काम पूरा होगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज हर काम सावधानी से करें। कुछ अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होगा। ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज भाग्य वृद्धि के योग हैं। हर कार्य में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज आप का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आप वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न होगी। चिंता तथा  तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज का दिन व्यापार-व्यवसाय वालों के लिए अच्छा है। पुत्र से आर्थिक लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन खुश रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नोकरी में पदोन्नति होगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपके काम बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे। आज कोई नया काम शुरू करेंगे। धन लाभ का योग है। विदेश में रहने वाले मित्र व स्नेहीजनों से बातचीत होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ