Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागीय आयुक्त मेहरा तथा आईजी सिंघ ने किया संयुक्त निरीक्षण

कानून व्यवस्था की समीक्षा


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा तथा पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंघ ने संयुक्त रूप से नसीराबाद क्षेत्र में निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंघ के साथ नसीराबाद क्षेत्र का शुक्रवार को दौरा किया। स्थानीय तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने सोशियल मीडिया का उपयोग करने के सम्बन्ध में निर्देश प्रदान किए। बीट कांस्टेबल, पटवारी, ग्राम सेवक, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के व्हाट्स एप गु्रप बनाए जाएंगे। इन ग्रुपों में क्षेत्र की वस्तुस्थिति की अद्यतन जानकारी लगातार साझा होती रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों एवं उच्चाधिकारियों के मध्य लगातार संवाद कायम रहना चाहिए। क्षेत्र की छोटी घटना के बारे में भी गंभीरता से प्रतिक्रिया दी जानी चाहिए। प्रत्येक घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को आवश्यक रूप से दी जाए। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।

उन्होंने बिजली, पानी तथा सड़क से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक पूनम भरगड, तहसीलदार भंवर लाल सैन, थानाधिकारी राजेश मीणा, कल्पना सिंह एवं गणपत सिंह साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ