Ticker

6/recent/ticker-posts

भामाशाह भगवान कलवानी की पुण्यतिथि मनाई


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
वरिष्ठ समाजसेवी, भामाशाह भगवान कलवानी की द्वितीय पुण्यतिथि सरदारपुरा, शहीद हेमू कलानी सर्किल के पास स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।


दरबार सेवादार भरत आवतानी ने बताया कि स्वर्गीय भगवान कलवानी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। भगत राम भल्ला के सान्निध्य में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, सचिव राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, महेश खेतानी ने कलवानी की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि समाज में हर वर्ग में उनकी सेवाओं को याद किया जाएगा। उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर अरदास की गई। समाजसेवी अशोक कलवानी,लक्ष्मण शर्मा तथा महिलाओं ने भी श्रद्धा से पुष्प अर्पित किए। इधर दुबई में भी कलवानी को याद किया गया। हीरू, किशोर कलवानी, दीपक, पीतांबर होतचंदानी ने भी भगवान कलवानी की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजली दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ