Ticker

6/recent/ticker-posts

राम जानकी विवाह उत्सव का समापन आज


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में पांच दिवसीय राम जानकी विवाह उत्सव का समापन आज 28 अप्रैल को होगा। 

आश्रम की सेवादार डॉक्टर रेनू ने बताया कि ईश्वर प्रेम मिशन की गुरुभक्ति प्रिया महाराज, साध्वी नित्य मुक्ता महाराज, संत चीतप्रकाश, स्वामी कृष्णप्रेम महाराज, संत नवचेतना, देवमूर्ति, संत ज्ञान गंगा,साध्वी विश्व भारती, साध्वी योगेश्वरी आदि की मौजूदगी में भगवान राम जानकी पाणीग्रहण संस्कार (फेरे) गोधूलिक वेला में पंडित महेंद्र व्यास महाराज पंडित कपिल जोशी महाराज के सान्निध्य में होंगे। आश्रम के जनकपुरी पांडाल को सजाया गया है। इससे पहले सुबह मंदिर में श्रीमाली ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ