Ticker

6/recent/ticker-posts

राम जानकी विवाह : निकाली गई भव्य शोभायात्रा


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में राम जानकी विवाह उत्सव के तहत  दुर्गा मंदिर शास्त्री नगर से निकली भव्य शोभायात्रा राम जानकी विवाह के उपलक्ष में बुधवार को भगवान राम की बारात गाजे-बाजे के साथ दुर्गा मंदिर शास्त्री नगर से पंडित महेंद्र व्यास महाराज के सानिध्य में निकाली गई। इससे पहले यहा पर सुन्दर कांड का पाठ किया गया तथा विभिन्न शहरो से आए संतो का सम्मान किया गया।


भगवान गणेश, बाबा रामापीर, बजरंगबली, राम दरबार, कृष्ण दरबार सहित कई झांकियां शामिल थी जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। बारात शोभायात्रा सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में पहुंची यहां पर महामंडलेश्वर  गुरु भक्तिप्रिया, विधायक मनीषा पंवार, स्वामी कृष्ण प्रेम महाराज, संत अमर प्रकाश, संत ज्ञान गंगा, साध्वी नित्यमुक्ता सहित कई संत मौजूद थे। बारात ईश्वर प्रेम आश्रम पहुची। जयमाला कार्यक्रम के बाद महा प्रसादी हुई। आयोजन का समापन 28 अप्रेल को होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ