Ticker

6/recent/ticker-posts

मनीष गोयल अध्यक्ष एवं देवेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष निर्वाचित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर के 4 मुख्य पदों हेतु आम चुनावों का आयोजन किया गया। इसके लिए संस्था के सदस्यों की मीटिंग का आयोजन सुवालाल भवन केसरगंज अजमेर पर किया गया। जिसमें सर्व सहमति से पुनः मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र गुप्ता, सचिव पद हेतु राजेश गोयल तथा कोषाध्यक्ष पर हेतु जय गोयल को चुना गया है।  इन सभी का कार्यकाल 5 वर्ष रहेगा। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 दिवस में नयी कार्यकारिणी का गठन भी करना हो होगा।  

चुनाव की प्रक्रिया के लिए विष्णु मंगल को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। इससे पहले पिछली कार्यकारिणी ने गत 5 वर्षों में किये गए सेवा कार्यों के बारे में बताया जिसमें पिछले 4 वर्षों से लगातार गौ माता के हरे चारे की व्यवस्था, लॉकडाउन में पशु पक्षियों एवं बेसहारा लोगों के लिए भोजन व्यवस्था, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु सहयोग,  जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा हेतु सहयोग, जगह जगह पानी की प्याऊ लगाना लावारिश हिन्दू शवों का दाह संस्कार, पुष्कर घाटी सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, आदि सम्मिलित थे साथ ही 5 वर्षों के आय व्यय का ब्यौरा सौंपा। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था द्वारा जिस प्रकार पिछले 5 वर्षों में मानव एवं जीव सेवा के कार्य किये गए थे उसी कड़ी में आगे भी सेवा कार्यों को जारी रखा जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ