Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 3 अप्रैल 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बड़े काम मे हाथ डाल पाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। मित्रो का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। सहकर्मीयों का साथ नहीं मिलेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। समय नेष्ट रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में काम समय पर होने से प्रशंसा मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। समय उत्तम रहेगा।  

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से अनुकूल लाभ होगा। पुराने साथियों से मुलाकात सुखद रहेगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बड़ेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। जल्दबाजी बिलकुल न करें। अज्ञात भय रहेगा। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवाद को टालें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी बिलकुल न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

यात्रा अनुकूल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिलेगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत सफल रहेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।  

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सफल रहेगी। नया काम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। कार्य से सन्तुष्टि रहेगी। उत्साह का वातावरण बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ