Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. रघु शर्मा ने किए 9.5 करोड़ के 128 विकास कार्यों के शुभारंभ


क्षेत्र का हुआ है चहुंमुखी विकास- डॉ. शर्मा

अजमेर (AJMER MUSKAN)। पूर्व चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री तथा केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने गुरूवार को 9.5 करोड़ के 128 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया।

पूर्व चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री तथा केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। विभिन्न स्थानों पर किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन लगातार तीन दिन तक किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार नए-नए विकास कार्यों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया जाएगा। आमजन के दैनिक जीवन से जुड़े मुद्दों पर इन विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव कुछ ही समय में दृष्टिगोचर होने लगेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र लगातार नई ऊंचाईयां छू रहा है। सरवाड़ के 13 तथा केकड़ी के 14 विद्यालयों को क्रमोन्नत किया गया है। टांटोटी में भी कॉलेज का नया भवन निर्माणाधीन है। केकड़ी में कृषि कॉलेज तथा बीएससी नर्सिंग कॉलेज भी बन रहा है। क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया गया है। आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का संकल्प अब साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल की समस्याओं के निदान के लिए सरकार उच्च स्तर पर प्रयास कर रही है। शीघ्र ही टैंकरों के माध्यम से आवश्यकता अनुसार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई है। मांगे जाने पर तुरन्त पेयजल टैंकर उपखण्ड अधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के माध्यम से भिजवाएं जाएंगे।

डॉ. शर्मा ने गुरूवार को कलस्टर भाटोलाव में 5 करोड़ 13 लाख 74 हजार के 68 विकास कार्यों का शुभारम्भ किया गया। यहां ग्राम पंचायत भाटोलाव के 13 कार्य 82 लाख के, हिंगोनिया के 6 कार्य 54 लाख 55 हजार के, सदापुर के 7 कार्य 51 लाख 85 हजार के, बिड़ला के 17 कार्य एक करोड़ 6 लाख 17 हजार के, हरपुरा के 3 कार्य 11 लाख के, फतहगढ़ के 4 कार्य 52 लाख 17 हजार के, सुनारिया के 11 कार्य एक करोड़ 23 लाख के तथा स्यार के 7 कार्य 31 लाख रूपए का शुभारम्भ किया गया। इसी प्रकार कलस्टर जडाना में 4 करोड़ 4 लाख 4 हजार के 60 कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन हुआ। ग्राम पंचायत जडाना में 2 करोड़ 53 लाख 87 हजार के 40 कार्यों, सातोलाव के एक करोड़ 17 हजार के 12 कार्यों तथा ताजपुरा के 50 लाख के 8 कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ