Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. रघु शर्मा ने किए 7.06 करोड़ के 119 विकास कार्यों का शुभारंभ


प्रत्येक वर्ग के लिए लाभाकारी होंगे विकास कार्य

अजमेर (AJMER MUSKAN)। पूर्व चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री तथा केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को 7.06 करोड़ के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया।

डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। समग्र विकास के लिए प्रत्येक वर्ग का उत्थान आवश्यक है। सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाएं इस उद्देश्य की पूर्ति में कारगर साबित हुई है। वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इसके परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे है। विकास कार्यों के माध्यम से आमजन को दी जाने वाली सहुलियतें दैनिक जीवन को आसान बनाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे है। बजट की कोई कमी नहीं है। सरकार ने खुले दिल से बजट जारी किया है। वर्तमान बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आमजन को केन्द्र में रखकर कार्य करते है। इसी का परिणाम इस बजट में नजर आ रहा है।

केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा गत दो दिनों से विधान सभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं। विधानसभा क्षेत्र में आमजन की समस्याएं सुनने के साथ-साथ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी कर रहे है। मंगलवार को 7 करोड़ 6 लाख 48 हजार के विकास कार्यों का शुभारम्भ कादेड़ा, जूनिया एवं बघेरा में किया गया। कादेड़ा में 2 करोड़ 46 लाख की राशि के 41 कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया। यहां ग्राम पंचायत कादेड़ा के 50 लाख की राशि के 9, खवास के 22 लाख की राशि के 4, निमोड के 80 लाख की राशि के 2, प्रान्हेड़ा के 45 लाख की राशि के 5, भराई के 34 लाख की राशि के 8, भीमड़ावास के 25 लाख की राशि के 3, रामपाली के 32 लाख की राशि के 6 तथा सरसड़ी के 30 लाख की राशि के 4 विकास कार्य का शुंभारम्भ हुआ।

कलस्टर जुनिया के 7 गांवों में एक करोड़ 81 लाख की राशि से निर्मित 34 विकास कार्यों का शुभारम्भ किया गया। ग्राम पंचायत अजगरा के 3 कार्यों पर 15 लाख, कोहड़ा के 3 कार्यों पर 30 लाख, जुनिया के 5 कार्यों पर 25 लाख, देवगांव के 4 कार्यों पर 28 लाख, नाईकी के 4 कार्यों पर 16 लाख, लल्लाई के 9 कार्यों का 41 लाख तथा लसाड़िया के 6 कार्यों पर 26 लाख की राशि व्यय की गई है।

इसी प्रकार बघेरा कलस्टर में भी 2 करोड़ 79 लाख 48 हजार की राशि के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। ग्राम पंचायत कनोज के 23 लाख के 5, कालेड़ा कृष्णगोपाल के 53 लाख के 11, बघेरा के 35 लाख के 4, मानखण्ड के 60 लाख के 6, मेवदाकलां के 25 लाख के 5, मोलकिया के 21 लाख के 4 तथा सलारी के 62 लाख 48 हजार के 9 विकास कार्यों का शुभारम्भ किया गया।

शर्मा द्वारा सोमवार को सावर तथा गुलगांव कलस्टर में 6.67 करोड़ के 117 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया था। इसी प्रकार बुधवार 20 अप्रैल को 17 करोड़ 91 लाख की राशि के 241 विकास कार्यों का शुभारम्भ प्रस्तावित है। इनमें कलस्टर शोकलिया में 3 करोड़ 55 लाख के 47, गोयला में 4 करोड़ 89 लाख के 47 गोपालपुरा में एक करोड़ 76 लाख के 26, भाटोलाव में 4 करोड़ 10 लाख के 59 तथा जड़ाना में 3 करोड़ 60 लाख के 62 विकास कार्यों को शामिल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ